फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: दरोगा के साथ हैं पत्नी के संबंध, परिवार टूटने की कगार पर, पति ने एसपी से की शिकायत

Sat, 23 Jul 2022 04:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि पत्नी के एक दरोगा के साथ संबंध हैं। वहीं पत्नी ने कहा कि उसे बदनाम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
बच्चों को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर एक दरोगा के साथ पत्नी के संबंध होने का आरोप लगाया। आरोप लगने के बाद सामने आई महिला ने बताया कि पति उसे बदनाम कर रहा है। पति के आरोप गलत हैं। शनिवार को पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच कर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि एक चौकी पर तैनात दरोगा के उसकी पत्नी के साथ विवाहेत्तर संबंध हैं। उसने बताया कि करीब एक वर्ष से दरोगा का घर पर आना-जाना है, इस वजह से उसका घर भी टूटने के कगार पर आ गया है। 

दरोगा से कई बार कहा, लेकिन वह नहीं माना। उक्त शिकायत पर अधिकारी की ओर से जांच कराई गई। शनिवार को कोतवाली पहुंची महिला ने बताया कि पति द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। उस पर चरित्रहीनता का आरोप लगाकर पति बदनाम कर रहा है। वह पति और बदनाम करने वाले अन्य लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें