फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय: रिश्वतखोर कर्मचारी निलंबित, वीडियो हुआ था वायरल; परीक्षा विभाग में है तैनात

Tue, 17 Oct 2023 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

परीक्षा विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद कुलसचिन ने उसके खिलाफ ये कार्रवाई की। 
 
विज्ञापन
रिश्वत लेते हुआ वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में ऑनलाइन सेक्शन में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सिंहपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सिंहपाल सिंह परीक्षा विभाग में रुपये लेता नजर आया है। इसे संज्ञान में लेकर रात में कुलसचिव ने उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


डाॅ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सिंहपाल सिंह वीडियो में किसी व्यक्ति से धन लेता नजर आ रहा है। परीक्षा नियंत्रक की संस्तुति के बाद और कुलपति प्रो. आशु रानी के अनुमोदन के बाद सिंहपाल सिंह को निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में सिंहपाल सिंह को आईटीएचएम (संस्कृति भवन) से संबद्ध रखा जाएगा।

विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के ऑनलाइन सेक्शन में हाल में ही कई गड़बड़ियों के आरोप लगे थे। यह वीडियो वायरल होते ही कर्मचारियों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें