फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विश्नोई गिरफ्तार: पुलिस से बचने के लिए छिपाई पहचान, हरियाणा के हिसार से हुआ गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दुष्कर्म का आरोपी अनिल विश्नोई पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। 
 
विज्ञापन
Anil Vishnoi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की विशेष कार्य बल इकाई ने 25 हजार के इनामी अनिल विश्नोई को हरियाणा के हिसार जिले से सोमवार को गिरफ्तार किया। वह मलपुरा की किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित था। एसटीएफ को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। आरोपी गुजरात और हिमाचल में पहचान छिपाकर रह रहा था।
विज्ञापन


एसटीएफ के निरीक्षक हुकुम सिंह के मुताबिक, मलपुरा क्षेत्र की किशोरी अपने रिश्तेदार के घर हिसार गई थी। वहीं उसकी मुलाकात अनिल से हो गई। आरोप है कि वह किशोरी को बहुला-फुसलाकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। शिकायत पर पुलिस ने किशोरी को तलाश लिया लेकिन अनिल नहीं मिल सका। मामले में दुष्कर्म, अपहरण, पाॅक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया। 

बाद में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। रविवार को वह अपनी मौसी के घर आया था। तभी एसटीएफ ने पकड़ लिया। उसे मंगलवार को जेल भेजा जाएगा। आरोपी के खिलाफ पूर्व में पुलिस मफरूर यानी भगोड़ा में आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   जीजा की करतूत: शराब के नशे में भूल गया वो पत्नी नहीं..., साली के साथ की शर्मनाक हरकत; घरवाली को भी नहीं छोड़ा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें