फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कई मोहल्लों में विद्युत सप्लाई आज रहेगी बाधित

Sun, 12 May 2024 07:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कई मोहल्लों में विद्युत सप्लाई आज रहेगी बाधित
विज्ञापन

फिरोजाबाद। गर्मियां शुरु होने के बाद विद्युत निगम को विद्युत तार बदलने की याद आई है। सोमवार को शहर के तीन फीडरों की विद्युत सप्लाई करीब सात घंटे प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक पुरानी एबीसी केबलों को बदलकर आर्मड केबलों को बदला जाएगा।
विज्ञापन

अशोका बिल्डकॉन के द्वारा 11 केवी एसएन-2 फीडर पर 100 केवीए ट्रांसफार्मर सुहाग नगर के पास में पुरानी एबी केवल को बदलकर नई केबल डालने का कार्य किया जाएगा। जिससे संबंधित ट्रांसफॉर्मर के 16 फुटा हिमांयुपूर क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। रामनगर और पुलिस चौकी के आसपास में विद्युत सप्लाई भी सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। लेबर कॉलोनी चौराहा के पास और नंदराम चौक में पुरानी एबीसी केवल को बदला जाएगा। रसूलपुर सबस्टेशन के गालिब नगर फीडर मसरूर गंज फीडर पर भी केबल बदलने का कार्य चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें