फोटोग्राफर्स की बैठक में संगठन मजबूती पर दिया बल
टूंडला। रविवार को फोटोग्राफर्स एक बैठक एक मैरिजहोम में हुई। बैठक में फोटोग्राफरों की विभिन्न समस्याओं के निदान और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
अध्यक्ष अरुण रावत ने कहा कि कोई भी बुकिंग करने से पहले फोटोग्राफर्स उसकी रसीद ग्राहक को अवश्य दें। रसीद पर अपने हस्ताक्षर के साथ ही बुकिंग कराने वाले के हस्ताक्षर भी कराएं। यदि कोई ग्राहक काम कराने के बाद पैसा देने में आनाकानी करता है तो कानून का सहारा लें। लेनदेन की सूचना डिजिटल तरीके से ग्राहक के मोबाइल पर भेजें। बैठक में राजू यादव, देवेंद्र सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, बाबूलाल, वंशी सिंह, अजय शर्मा, गोविंद, लाल सिंह, जेपी सिंह, अजय कुमार, सचिन उपाध्याय, राहुल सिंह, पीपी सिंह, संजय गुप्ता, सूरज कुमार उपस्थित रहे। संवाद