फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बकाए पर 280 घरों की बिजली काटी

Mon, 16 Oct 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाए पर 280 घरों की बिजली काटी
विज्ञापन


मैनपुरी। अधिशासी अभियंता तृतीय दीपक मिश्रा ने सोमवार को घिरोर, करहल, कुरावली एवं बरनाहल में बकाये पर विच्छेदन अभियान चलाया। बकाया बिल जमा नहीं होने पर 280 घरों की बिजली कटवाई। बकायेदारों ने मौके पर 13 लाख रुपये का राजस्व जमा किया।

अधिशासी अभियंता ने घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर समस्याओं की जानकारी करके उनका निराकरण भी कराया। जेई से कहा कि अगले सप्ताह इन कनेक्शनों वह स्वयं जांच करेंगे। अगर कोई कनेक्शन बिना बकाया जमा किए चलता पाया गया तो तत्काल लाइनमैन की सेवा समाप्त की जाएगी। एसडीओ से कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल मिलें। अगर कोई रीडर लापरवाही बरते तो तत्काल उसे हटाया जाए।
विज्ञापन



उपभोक्ता एप की ले सकते हैं मदद

मैनपुरी। यूपी पॉवर कॉरपोरेशन ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंज्यूमर एप लान्च किया है। इससे बिजली उपभोक्ता को नया बिल जनरेट करने और बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने बताया कि बिजली लोड बढ़ाने या घटाने, मोबाइल नंबर और पैन अपडेट करने की सुविधा मिलेगी। कंज्यूमर एप में सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध है। यह एप व्हाट्सएप से भी जोड़ा जाएगा। इससे बिजली बंदी, मीटर रीडिंग, विद्युत लोड संबंधी सभी जानकारियां उपभोक्ता को मिल सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें