फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: सड़क हादसे में  विद्युत निगम के जेई और उनके बेटे की मौत, कंटेनर ने मारी टक्कर

Fri, 08 Mar 2024 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

हादसे में विद्युत निगम के जेई और उनके बेटे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे दोनों जसवंतनगर से दिखतौली जा रहे थे। कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
 
विज्ञापन
सड़क हादसे में विद्युत निगम के जेई और उनके बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में पुत्र के साथ बाइक से जसवंतनगर से शिकोहाबाद के गांव दिखतौली जा रहे विद्युत निगम के जेई और उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा कंटेनर की बाइक में टक्कर लगने से हुआ। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जसवंतनगर निवासी शिवराज (47) बृहस्पतिवार को बाइक से 17 वर्षीय बेटे शशांक के साथ अपने गांव शिकोहाबाद के गांव दिखतौली जा रहे थे। शाम करीब 4:15 बजे सिरसागंज के गांव रूधेमई के पास पीछे से आ रहे कंटेनर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही पिता शिवराज और कुछ देर बाद पुत्र शशांक की मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिरसागंज थाने पर पहुंचे शशांक के मामा मुकेश बघेल निवासी खोड़ा धौलपुर ने सिरसागंज थाने पर हादसे का मुकदमा ट्रक चालक के विरुद्ध दर्ज कराया है। मुकेश ने बताया कि उनके बहनोई शिवराज बघेल पर इकलौता बेटा और एक बेटी हैं। वह अलीगढ़ में विद्युत निगम में जेई के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वे जसवंतनगर से दिखतौली अपनी मां और भाई से मिलने जा रहे थे। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कराई जा रही है। वहीं दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें