फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ससुराल से एसी नहीं मिली तो बोला तीन तलाक, निकाह के दो साल बाद टूट गए विवाहिता के सपने

Fri, 08 Mar 2024 09:05 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ससुराल वालों से पहले कार मांगी गई। कार नहीं मिली तो कहा गया एसी ही दे दो। एसी भी नहीं मिला तो विवाहिता को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया गया। 
 
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। ससुराल में अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए विवाहिता का उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि पहले कार की मांग की गई, इसके बाद कहा गया कि कार नहीं तो एसी ही दिलाओ। मना करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में तीन तलाक भी बोल दिया। कोर्ट के आदेश पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


 मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र का है। फरनाज रहमानी ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी 2022 को उसका निकाह न्यू आगरा के करबला निवासी तोसिफ के साथ हुआ था। मगर, ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में कार मांगने लगे। ताने मारकर उत्पीड़न किया। बाद में एसी पर आ गए। मांग पूरी नहीं होने पर 13 जून 2023 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। 12 जनवरी को जब वह कोर्ट में तारीख करने पहुंची तो वहां पति ने सबके सामने गालीगलौज कर तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें