फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: राधारानी मंदिर पर 12.66 लाख रुपये का विद्युत बिल बकाया, काट दी गई बिजली; मंत्री के हस्तक्षेप पर जोड़ी

Fri, 01 Mar 2024 11:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राधारानी मंदिर पर बिजली के बिल का 12.66 लाख रुपये का भुगतान बकाया है। इस वजह से मंदिर की बिजली काट दी गई। मामला जब सोशल मीडिया पर उछला तो गन्ना मंत्री के यहां से बिजली विभाग के अधिकारियों के पास फोन पहुंचा, जिसके बाद रात में बिजली जोड़ी गई। 
 
विज्ञापन
मथुरा। श्रीराधा रानी के बरसाना स्थित मंदिर - फोटो : MATHURA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसाना के विश्व विख्यात राधा रानी मंदिर की काटी गई बत्ती रात दो बजे गन्ना मंत्री के हस्तक्षेप के बाद जोड़ी गई। मंदिर पर बिजली विभाग का 12.66 लाख रुपये का बिल बकाया है। सोशल मीडिया पर ये मामला खूब उछला। बिजली सुचारू होने के बाद श्रद्धालुओं में मंगला आरती के दर्शन लाइट में किए। 
विज्ञापन



राधा रानी मंदिर के रिसीवर पद की खींचतान व कोर्ट में विचारनीय मुकदमे के चलते बिजली  का 12.66 लाख रुपए बिल का भुगतान न होने के कारण बुधवार की शाम को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मंदिर के कनेक्शन को काट दिया गया। उसके बाद सोशल मीडिया पर रात दो बजे तक मंदिर प्रबन्धन व बिजली विभाग ट्रॉल होते रहे। लोग यहां तक कह रहे थे कि कस्बे में विभाग के कर्मचारियों  की मिली भगत से सैकड़ों कनैक्शन चोरी से चल रहे हैं।

कुछ लोग कह रहे थे कि मंदिर के अलावा अन्य कई बड़ी फर्मों में लाखों बकाया होने के बाद भी बिजली चल रही है। कोई कह रहा कि मंदिर की लाइट काटने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ लोगों ने सीए योगी आदित्यनाथ को मंदिर की लाइट काटने की शिकायत की। वहीं क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के यहां से मनोज फौजदार ने देर रात विद्युत विभाग के जेई व एसडीओ को फोन कर मंदिर की लाइट काटने की जानकारी ली तो उन्होंने कोर्ट में विचारणीय होने की बात पर मंदिर की लाइट जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद कस्बे के भाजपा नेता युवराज सिंह ने बिल भरने की बात कहने पर रात दो बजे मंदिर की लाइट जोड़ दी। इससे पूर्व रात में समूचा मंदिर परिसर अंधरे में डूब गया। मंदिर की सीढ़ियों में भी अंधेरा रहा। विभाग ने रात में दो बजे मंदिर की लाइट सुचारू करने के बाद सुबह मंगला आरती के दर्शन करने  वाले श्रद्धालुओं ने रोशनी में राधा रानी के दर्शन किए। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि मंत्री के यहां से फोन आने व स्थानीय लोगों के द्वारा बिल जमा कराने के आश्वासन के बाद उच्चाधिकारियों के संज्ञान के बाद मंदिर का कनेक्शन जोड़कर विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें