आगरा में बिजली के पोल में आग लगने से वह धू-धू कर जलने लगा। इससे लोगों में दहशत फैल गई और सप्लाई बाधित हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह बिजली के पोल में आग लग गई। आग लगने से बिजली का पोल धू-धू कर जलने लगा। यह पोल एक घर की दीवार से सटाकर लगाया गया है। आग लगने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। दहशत में लोग घरों से बाहर आ गए।
लोगों ने फोन करके आग लगने की सूचना फायर टीम को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बिजली सप्लाई कटवाने के बाद आग पर काबू पाया गया। तार जल जाने से मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के घटिया आजम खां की है।