फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों में अंदर रहेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दिल्ली, कानपुर की तरह सिटी बसों में महिलाओं के साथ अपराध न हों, इसलिए इलेक्ट्रिक बसों के अंदर का नजारा स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में दिखाई देगा। आगरा शहर में चलने वाली सभी इलेक्ट्रिक बसों के अंदर सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी रखी जाएगी, जो लाइव कमांड सेंटर पर दिखेगी। इन बसों की जीपीएस लोकेशन कमांड सेंटर में पहुंच रही है। इन दिनों 28 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं जिनकी मौजूदगी तो पता चलती है, पर अंदर के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज नहीं पहुंच रहा। सीसीटीवी से लाइव निगरानी अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर की इलेक्ट्रिक बसों को और स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसमें न केवल यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है बल्कि बसों की लाइव लोकेशन स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में नजर आती रहेगी। बसों में यात्रियों से अभद्रता, मारपीट और अन्य शिकायतों पर सीधी सीसीटीवी कैमरे से नजर रहेगी। बस में रिकार्डिंग की भी व्यवस्था होगी। किसी भी तरह की शिकायत होने पर कमांड सेंटर में ई-बस और अंदर कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा सकेगी।
कमांड सेंटर और बसों के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों का इंटीग्रेशन किया जा रहा है। कंपनी इसमें प्रोग्रामिंग कर रही है। जिन बसों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उनकी लोकेशन कमांड सेंटर पर मिलने लगी है, पर सीसीटीवी कैमरों का फुटेज अप्रैल में आने लगेगा। - आनंद मेनन, पीएमसी लीडर, आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें