फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: मैनपुरी निकाय चुनाव में ड्यूटी के दौरान SDM का निधन, अचानक खराब हुई तबीयत

Thu, 04 May 2023 03:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

Election Officer Virendra Kumar Mittal Death: डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल चुनावी ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे, उसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में तैनात डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल का बृहस्पतिवार सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे निकाय चुनाव में नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन अधिकारी का कार्य देख रहे थे। सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे जिला प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


बीते दो साल से जिले में तैनात डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल 2018 बैच के पीसीएस अधिकारी थे। वे जिले में कुरावली और मैनपुरी सदर तहसील के एसडीएम भी रह चुके थे। वर्तमान में वे जिलाधिकारी कार्यालय में काम कर रहे थे। निकाय चुनाव की घोषणा के बाद उन्हें नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया का निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। उन्होंने नामांकन से लेकर जांच, चुनाव चिह्न आवंटन, मतपत्र आवंटन और पोलिंग पार्टियों की रवानगी का भी काम देखा। 

बृहस्पतिवार को सिविल लाइन स्थित आवास पर सुबह वे मतदान संपन्न कराने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी बीच उन्हें सीने में दर्द हुआ। जिला अस्पताल में उपचार के लिए उन्हें भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र समेत अन्य अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। 

वीआरएस के लिए कर चुके थे आवेदन

डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल पहले से ही बीमार रहते थे। इसके चलते उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन भी किया था। लेकिन उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। ऐसे में लगातार काम पर बने हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Nikay Chunav 2023 Live: आगरा मंडल से चुनाव का पल-पल का अपडेट, बसपा प्रत्याशी के पति को पुलिस ने उठाया

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023: फिरोजाबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा मतदान, अधिकारी कर रहे निरीक्षण

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें