फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समाज में शिक्षा की अलख जला रहे बुजुर्ग शिक्षक पूरन

विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक पूरन चंद्र - फोटो : सेवानिवृत्त शिक्षक पूरन चंद्र
विज्ञापन
आगरा। ज्ञान बांटने से बढ़ता है, इसी को सिद्धांत बनाकर पिछले 18 वर्ष से सेवानिवृत्त शिक्षक पूरन चंद्र (78) गरीब बच्चों को अंग्रेजी विषय का ज्ञान दे रहे है। वह शिक्षा के हथियार से गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को उनके संविधान के अधिकार की जानकारी भी दे रहे है। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षक पूरन चंद्र ने बसंत सिनेमा के पास एक दुकान ली। यहां पर बस्तियों के बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा देना शुरू किया। पहले चार से पांच बच्चे पढ़ने आते थे, जिनकी संख्या अब 20 से 25 हो गई है। वह बताते है कि उनकी दिनचर्या नहीं बदली। वह अब भी सुबह उसी तरह तैयार होते हैं, जैसे कॉलेज में पढ़ाते वक्त होते थे। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक क्लास लगाते है। यूपी बोर्ड के बच्चों को अंग्रेजी का विषय कठिन लगता है, उसी को सरल कर रहे है। फीस के संबंध में कभी कोई बात नहीं करते है। उनका मानना है कि शिक्षित होने से बच्चों को अपने अधिकार की जानकारी भी होगी।
विज्ञापन

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी देता है, जिसका अर्थ है कि किसी भी व्यक्ति को कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अलावा उसके जीवन या व्यक्तिगत स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें