फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में बिगड़ी वृद्ध बंदी की हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कारागार में वर्ष 2019 से दहेज हत्या के मामले में निरुद्ध चल रहे वृद्ध बंदी की शनिवार को हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी 83 वर्षीय गेंदालाल का पुत्र वर्ष 2011 में दहेज हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध चल रहा है। वर्ष 2019 में उक्त मामले में गेंदालाल को पुलिस ने जेल भेजा था। शनिवार की दोपहर करीब 2:15 बजे अचानक वृद्ध की तबियत बिगड़ गई, जेल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने गेंदालाल को मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन की ओर से मृतक के परिजन व उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि वृद्ध की तबियत खराब होने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें