फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन के विवाद में वृद्ध ने आत्महत्या की कोशिश, मच गई अफरातफरी; पुलिस ने बचाई जान

Thu, 09 Apr 2026 11:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

जमीन के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। इस दाैरान एक बुजुर्ग ने अपने ऊपर केमिकल डाल आत्महत्या करने का प्रयास किया। माैके पर माैजूद पुलिस ने बुजुर्ग को बचा लिया। 
विज्ञापन
बुजुर्ग ने किया आत्मदाह का प्रयास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्उद्दौला क्षेत्र के रामबाग में जमीन के लिए चल रहे विवाद में सोमवार एक वृद्ध ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने प्रयास किया। मौके पर मौजूद दरोगा और सिपाहियों ने उसे पकड़कर बचाया।
विज्ञापन


रामबाग क्षेत्र निवासी भगवान सिंह और रणवीर कुशवाहा के बीच काफी समय से जमीन के लिए विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। सूचना पर पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान भगवान सिंह बाहर खड़ी गाड़ी से उतरकर अंदर गए और अपने ऊपर कोई केमिकल डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगे। 

मौके पर मौजूद जांच अधिकारी दरोगा निर्दोष कुमार ने सक्रियता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया और केमिकल छीन लिया, जिससे बड़ी घटना बच गई। लेकिन इस बीच वह मामूली झुलस गए। बचाव करते समय जांच अधिकारी का मोबाइल फोन और वर्दी भी जल गई। लोगों ने पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया। घटना के दो घंटे तक माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से स्थिति को संभाल लिया गया। जांच अधिकारी निर्दोष कुमार ने बताया मामले तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें