फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बूस्टर डोज लगवाने पहुंचे वृद्ध कोरोना संक्रमित, सामने आए सात नए मामले

Wed, 04 May 2022 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कोरोना से बचाव के लिए कोरोना का बूस्टर डोज लगना शुरू हो गया है। इससे पहले कोरोना संक्रमण की जांच की जाती है। ऐसे ही बूस्टर डोज लगवाने पहुंचे वृद्ध कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की जांच करती एक्सपर्टों की टीम ( फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने पहुंचे 65 वर्षीय दयालबाग निवासी व्यक्ति और बूस्टर डोज लगवा चुके रामबाग निवासी 28 वर्षीय युवक सहित मंगलवार को आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 17 मरीज होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हो गए हैं। अब जिले में अब 74 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के मुताबिक मंगलवार को पिछले 24 घंटे में 2175 लोगों की जांच में आठ नए मरीज मिले हैं। अब तक कुल 36,313 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 465 की मौत हो चुकी है। 35,774 मरीज ठीक हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नए संक्रमितों में एक युवक कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज ले चुका था। गले में खराश व बुखार की शिकायत पर जांच में पॉजिटिव मिला है। 

दो डोज लेने के बाद मिले कोरोना संक्रमित 

वहीं दयालबाग निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति दो डोज ले चुके हैं। सोमवार को बूस्टर डोज लगवाने के लिए आए थे। वहां जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके अलावा पुष्पांजलि निवासी 35 वर्षीय महिला में संक्रमण मिला है। बेलनगंज निवासी एक परिवार में 58 वर्षीय सास व 35 वर्षीय बहू दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। एमएम गेट निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जाएगी। जांच के लिए इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।

वैक्सीन मित्र झोपड़ी के लोगों को लगवा रहे टीका

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ वैक्सीन मित्र सक्रिय हो गए हैं। झुग्गी-झोपड़ी और मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों को कोरोना से बचाने के लिए टीका लगवा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया कि अब तक तीन हजार से अधिक लोगों को प्रेरित करके टीका लगवाया जा चुका है। कालिंदी विहार स्थित कांशीराम आवास योजना, महताब बाग, राजनगर, लोहामंडी, पंचकुइयां शंकर कॉलोनी सहित अन्य बस्तियों को टीके की दो डोज लगवाई जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें