फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के इंजीनियरों ने इसलिए दिया धरना

विज्ञापन
17एमएनपी-21- मथुरा में जूनियर इंजीनयिर की हत्या के विरोध में पावर हाउस में धरना देते इंजीनियर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मथुरा में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की हत्या के विरोध में शुक्रवार को जूनियर इंजीनियरों ने पॉवर हाउस परिसर में धरना दिया। कार्य बहिष्कार करने के बाद उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को दिया।
विज्ञापन

मथुरा में बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार की हत्या के विरोध में जिले के बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर शुक्रवार की सुबह पावर हाउस परिसर में एकत्रित हुए। कार्य बहिष्कार करने के बाद जूनियर इंजीनियरों ने धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा मथुरा की घटना के बाद जूनियर इंजीनियर भयभीत हैं। नौकरी के दौरान होने वाली इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा जूनियर इंजीनियर की हत्या के आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार किए जाएं। ड्यूटी के दौरान हुई हत्या के कारण उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। विद्युत कर्मचारियों और इंजीनियरों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा अधिनियम बनाया जाए। विद्युत चेकिंग और सुबह की चेकिंग बिना पुलिस बल के न कराई जाए। धरने के बाद उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा। जिला सचिव प्रतीक यादव, एसडीओ संजय शर्मा, त्रिलोकी सिंह, पंकज कनौजिया, रजनीकांत राय, रामसरन, मुन्नीलाल, रवि शंकर, ज्ञानेंद्र पुष्कर, श्याम किशोर बिंद, मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें