मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। घटना में आठ वर्षीय पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के ग्राम हुसैननगर निवासी लक्ष्मण सिंह राठौर अपनी पुत्री चांदनी आठ वर्ष को साथ लेकर बेवर थाना के ग्राम बरा से रिश्तेदारी से वापस घर जा रहे थे। कुसमरा के रामनगर रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में मासूम चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई औ लक्ष्मण सिंह घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मासूम बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।