मथुरा। वृंदावन में यमुना में पानी भरने से केशीघाट की सभी सीढ़ियां डूबीं।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। बुधवार को यमुना के जलस्तर में स्थिरता के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर एक बार फिर से बढ़ोतरी देखी गई। यमुना का जलस्तर बढ़ने से केशीघाट की आठ सीढ़ियां पानी में डूब गईं और घाट पर यमुना का पानी हिलोरे मारता दिखा।
यमुना के प्राचीन घाटों पर बढ़ा यमुना का जल भले ही दर्शकों और यमुना भक्तों को अच्छा लग रहा हो, लेकिन किनारे बसे लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। यमुना का पानी बढ़ना किनारे बसे लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
कई परिवार यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ ही अपने अपने सामान को बटोरकर सुरक्षित स्थानों की ओर निकल पड़े हैं। वहीं किनारे बसी दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों के लोग चिंतित हो गए हैं।