फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अछनेरा में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के आठ बदमाश गिरफ्तार

Thu, 25 Nov 2021 10:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें आठ बदमाश बिजली के तार चोरी करने वाले गैंग के हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में पुलिस ने बिजली के खंभों से तार चोरी करने वाले गैंग के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने अभुआपुरा और गोपऊ में खंभों से तार काटकर चोरी किया था। इनसे पुलिस को 9 विद्युत पोल, 52 मीटर जला तार, 817 मीटर सुरक्षित तार, तार काटने की कैंची, तीन आरी, 43 आरी ब्लेड और एक गाड़ी बरामद हुई है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि 15 नवंबर को अभुआपुरा से 1100 मीटर और 21 नवंबर को गोपऊ से 3700 मीटर बिजली का तार चोरी किया गया था। मामले में सीओ महेश कुमार ने पुलिस को खुलासे के निर्देश दिए थे। इधर, मंगलवार की रात पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोककर पूछताछ कर रही थी, तभी आठ संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ा। 

एसओ के मुताबिक पूछताछ में इन आरोपियों ने बिजली तार चोरी करने की घटना कबूल की। आरोपियों में बबलू निवासी पुरानी गल्ला मंडी किरावली, विक्रम निवासी नगला मनी, एत्मादपुर, शहजाद निवासी किरावली, प्रकाश निवासी नगला मनी, एत्मादपुर, राकेश निवासी नगला मनी, एत्मादपुर, दिनेश निवासी एत्मादपुर, छत्रपाल निवासी पुरानी गल्ला मंडी किरावली और जाकिर निवासी फरह, मथुरा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर बदमाश हैं आरोपी
सीओ महेश कुमार ने बताया कि गैंग के आठ बदमाश शातिर हैं। इनका आपराधिक इतिहास भी है। काफी समय से घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। विभिन्न थानों में इनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

तीन चोर गिरफ्तार
थाना सदर पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बुधवार को बुंदू कटरा क्षेत्र से धौलपुर निवासी करुआ उर्फ कल्लू उर्फ मनोज और नैनाना ब्राह्मण निवासी सतीश को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 22 साड़ी सहित अन्य कपड़े, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, 43 मोबाइल  एसेसरीज, एक सब्बल और दो छुरे बरामद किए गए। आरोपी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। 

वहीं थाना कमला नगर पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान आदर्श नगर निवासी विक्की राठौर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की। उस पर नंबर नहीं था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें