फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नगला देवरी और डौकी में शराब पीने के बाद आठ की मौत, ग्रामीणों का आरोप जहरीली शराब से गई जान

Wed, 25 Aug 2021 08:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

परिजन और ग्रामीण जहरीली शराब पीने के बाद मौत का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छह की मौत की ही जानकारी दी गई है। इनमें से पांच लोगों के शवों के पोस्टमार्टम कराए गए हैं।
विज्ञापन
शराब पीने के बाद हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में 48 घंटे में शराब पीने के बाद आठ लोगों की मौत हो गई। ताजगंज के नगला देवरी में चार, जबकि डौकी के कौलारा कलां में तीन और बरकुला में एक की मौत हुई। परिजन और ग्रामीण जहरीली शराब पीने के बाद मौत का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छह की मौत की ही जानकारी दी गई है। इनमें से पांच लोगों के शवों के पोस्टमार्टम कराए गए हैं। एसएसपी मुनिराज जी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश किए हैं। 

विज्ञापन

डौकी के गांव कौलारा कलां निवासी राधेश्याम (35), अनिल (45), रामवीर (40) और गांव बरकुला निवासी गयाप्रसाद (48) की शराब पीने के बाद मौत हो गई। चारों ने रविवार रात को एक साथ शराब पी थी। परिजनों का आरोप है कि शराब जहरीली होने की वजह से चारों की तबीयत बिगड़ी। अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को तीन की और रामवीर की मंगलवार को मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि राधेश्याम का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि बाकी तीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब पीने से मौत का मामला लग रहा है। 

विज्ञापन

ताजगंज के गांव देवरी में भी सोमवार को चार लोगों की मौत हुई। देवरी में सबसे पहले रविवार रात को तारा चंद की मौत हुई थी। इसके बाद चंद्रभान उर्फ चंदू कुशवाहा, राम सहाय और सुनील की तबीयत बिगड़ी। राम सहाय और चंद्रभान की मौत कुछ देर में हो गई। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। सुनील ने रात में दम तोड़ा। 
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि ताराचंद की मौत की सूचना जहरीली शराब से होने की मिली थी। इस पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में मौत का कारण फेफड़ों की बीमारी से होना आया है। वहीं चंदू कुशवाहा काफी दिन से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। मंगलवार शाम को सुनील की मौत की जानकारी गई। उसका भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रामसहाय की मौत की जानकारी नहीं मिली है।

सफलता: पुलिस मुठभेड़ में इंसास रायफल लूटने वाले गिरोह के तीन दबोचे, एक लुटेरे के पैर में लगी गोली
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें