उत्तर प्रदेश के आगरा में बटेश्वर को पांचवें महाकुंभ का दर्जा दिलाने के लिए संघर्षरत दिगंबर निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर बाबा बालक दास के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पहला शाही स्नान होगा। बटेश्वर में नागा साधुओं के शाही स्नान की परंपरा शुरू कराने वाले बाबा बालक दास ने बटेश्वर के घाटों से लेकर सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग पर साफ सफाई कराने के लिए जिला पंचायत के अधिकारियों से कहा है।
बता दें कि सोमवार के अंक में अमर उजाला ने घाटों से दूर यमुना, कैसे होगा महिला श्रद्धालुओं का स्नान शीर्षक से खबर प्रकाशित कर महिला श्रद्धालुओं के दर्द को साझा किया था। जिसमें महिला घाट और यमुना की जल धारा के बीच में फासले का मामला उठाकर फासले को कम करने के लिए सिल्ट हटाने का सुझाव दिया था।
यह भी पढ़ेंः- जम्मू में आतंकियों से लोहा लेते आगरा का लाल शहीद: जिसने भी सुना रह गया स्तब्ध, शोक संवेदनाओं का लगा तांता
बटेश्वर मेले के सांस्कृतिक मंच पर शुरू हुई रासलीला में मयूर नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। बुधवार की रात पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह, रामसकल गुर्जर, विधायक छोटेलाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि परमवीर चाहर ने सांस्कृतिक मंच, रामलीला, रासलीला का उद्घाटन किया था।