फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सरकार करे आर्थिक मदद : योगेंद्र

विज्ञापन
कासगंज में मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य बैठक करते। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। मान्यता प्राप्त विद्यालय बेसिक शिक्षा एसोसिएशन की बैठक बीएस डायनामिक स्कूल नदरई गेट पर हुई। जिसमें स्कूल के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों ने कोरोना काल में हुई दिक्कतों पर मंथन किया। वहीं, विद्यालयों के लिए सरकार से आर्थिक मदद का पैकेज दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कोरोना के चलते डेढ़ वर्ष से विद्यालय बंद हैं। जिसके चलते बच्चों के द्वारा फीस भी जमा नहीं की जा रही है। चूंकि मान्यता प्राप्त विद्यालय बच्चों की फीस पर ही निर्भर हैं, और फीस न मिलने से उनके विद्यालयों के प्रबंधकों एवं शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रबंधकों विद्यालय की आवश्यक गतिविधियां नहीं चला पा रहे हैं, वहीं शिक्षकों को पारिश्रमिक न मिलने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की परेशानी आ गई है।
एसोसिएशन के संरक्षक योगेंद्र सिंह ने कहा कि जब से विद्यालय बंद हैं तब से कर्मचारियों व प्रबंधकों को आर्थिक सहायता की जाए, कोरोना के कारण अगर किसी कर्मचारी, शिक्षक या प्रबंधक की मृत्यु हुई हो तो परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। लॉकडाउन में विद्यालयों के विद्युत बिल व गृह कर माफ हों। यदि सरकार मदद नहीं करती है तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष सुशील शर्मा देवी, चरण नेम सिंह, संजय उपाध्याय, रवीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मधुर पुंढीर, अनुपम शर्मा व मीडिया प्रभारी अभिषेक पुंढीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें