फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यकायक टूटकर गिरा पीपल का विशाल वृक्ष, विद्युत आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
कासगंज के गांधी मूर्ति क्षेत्र में गिरा पीपल का पेड़ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शहर के नदरई गेट इलाके में गांधी मूर्ति के समीप बृहस्पतिवार की देर रात पीपल का विशाल वृक्ष यकायक टूटकर गिर पड़ा। वृक्ष की टहनियां विद्युत तारों और खंबों पर जा गिरीं। जिससे फॉल्ट हो गया और विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। देर रात हुई इस घटना के बाद से सुबह तक आपूर्ति बाधित रही। 12 घंटे की मशक्कत के बाद बिजली विभाग आपूर्ति सुचारू करने में कामयाब हो पाया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की मुसीबतें बढ़ी रहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात लगभग 11 बजे तेज आवाज के साथ पीपल का वृक्ष अपनी जड़ से लगभग 5 मीटर ऊंचाई से टूटकर विद्युत खंभों और तारों पर होते हुए जमीन पर आ गिरा। रात में पेड़ के टूटने की तेज आवाज और बिजली के फॉल्ट की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। बाहर निकलकर देखा तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। पेड़ के टूटने के बाद से ही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। रातभर बत्ती गुल रही। रात में ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संसाधन दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। हालांकि पूरी रात मशक्कत के बाद भी टीम रात में आपूर्ति सुचारू नहीं कर सकी। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। 12 घंटे आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
गनीमत रही कि रात में हुआ हादसा
इसे गनीमत ही कहा जाएगा कि पेड़ टूटने का हादसा रात में हुआ। यदि यह दिन में होता तो इस भीड़-भाड़ वाले इलाके में कोई और बड़ी घटना हो सकती थी। क्षेत्रीय लोगों की जुबां पर यही चर्चा थी कि विशाल देव वृक्ष ने जनहानि नहीं पहुंचाई। हालांकि वृक्ष टूटने के बाद क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही।
विज्ञापन

रात लगभग 11 बजे पीपल का पेड़ टूटकर गिरने की जानकारी मिली। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। रातभर विद्युत विभाग की टीम लगी रही। सुबह आपूर्ति सुचारू हो सकी। -शैलेंद्र सारस्वत, अवर अभियंता
पीपल का प्राचीन वृक्ष टूटने के बाद नदरई गेट इलाके में गांधी मूर्ति के समीप दोनों रास्ते बाधित हो गए थे। शुक्र वार सुबह से ही पालिका की टीमें लगी रहीं। और वृक्ष को रास्तों से हटवाया गया। - लवकुश गुप्ता, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें