फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी कर लूटा गया ई-रिक्शा शिकोहाबाद से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाइवे से जहरखुरानी कर ले जाया गया ई-रिक्शा शिकोहाबाद में लावारिश हालत में खड़ा मिला। टूंडला पुलिस ई-रिक्शे को चौकी पर लेकर आई है तथा बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार अंतर्गत हिमांयूपुर नन्नूमल भट्टा के पास निवासी अखिलेश कुमार राठौर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। गत रविवार सायं सात बजे करीब दो व्यक्ति फिरोजाबाद के सुभाष तिराहे से उसे राजा का ताल आने के लिए भाड़ा तय कर अपने साथ लाए थे। मीरा चौराहे पर पहुंचने पर उन्होंने ईरिक्शा रुकवाते हुए खुद व चालक को उसे आलू टिकिया खिलाई। जिसके बाद वह राजा का ताल पहुंचते-पहुंचे बेहोश हो गया।
जब होश आया तो ई-रिक्शा व यात्री गायब थे।
इसके साथ ही उसकी जेब में रखे नौ सौ रुपये भी गायब थे। अपने साथ हुई जहरखुरानी की घटना के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाना टूंडला पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी। इसी बीच बुधवार सायं साढ़े छह बजे एक ई-रिक्शा दो दिन से शिकोहाबाद में लावारिश खड़ा होने की जानकारी मिली। पुलिस ई-रिक्शा को लेकर थाने आई। थाना प्रभारी राजेश पांडेय का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें