फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ई-रिक्शा चालक ने महिला यात्री के लिए किया ऐसा काम...बदले में उसने बना लिया भाई; थाने पहुंचकर बांधी राखी

Mon, 19 Aug 2024 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

ग्वालियर की महिला अपने भाई को आगरा में राखी बांधने के लिए आई थी। ई-रिक्शा में वो अपना बैग भूल गई। ई-रिक्शा चालक ने बैग पुलिस को सौंपा, जिसके बाद पुलिस ने महिला का पता लगाने के बाद बैग उसके सुपुर्द कर दिया। 
 
विज्ञापन
महिला ने बांधी ई-रिक्शा चालक को राखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ई-रिक्शा चालक ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। कोई महिला उसके रिक्शे में बैग छोड़ गई थी। उसने ये बैग पुलिस तक पहुंचाया। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला का पता लगाया और ये बैग उसके सुपुर्द कर दिया। खोया हुआ बैग  पाकर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन



 

ग्वालियर की रहने वाली राखी ई-रिक्शा में अपना बैग भूल गई थी। रविवार रात को एक ई रिक्शा चालक ये बैग लेकर थाना रकाबगंज पहुंचे। पुलिस को बताया कि एक महिला ईदगाह से भगवान टाकीज के लिए बैठी थी। उसका बैग रह गया है। थाना रकाबगंज पुलिस द्वारा सिर्फ एक घंटे में सोशल मीडिया और पुलिस ग्रुप के माध्यम से महिला का पता किया।

 
विज्ञापन

ये बैग महिला के सुपुर्द कर दिया गया। खोया हुआ बैग पाकर राखी की खुशी का ठिकाना नहीं था। उसने ई-रिक्शा चालक का अबरार अली के साथ ही थाना रकाबगंज पुलिस का धन्यवाद दिया। खुश होकर अबरार को राखी बांधी और 500 रुपए भी दिए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें