फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी, उमस भरी गर्मी से मिली थोड़ी राहत

Mon, 18 Jun 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
धूल भरी आंधी से छाया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी ने लोगों को सुकून छीन लिया है। सोमवार सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी होती रही, मगर इससे तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ा। हालांकि हवाएं चलने से कुछ राहत मिली। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक आगरा और आसपास के जिलों में दोपहर बाद से धूल भरी आंधी चली। देहात के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
 
सोमवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। इससे गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उमस ने बेचैनी बढ़ा दी। दोपहर को तकरीबन दो बजे धूल भरी आंधी चलने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने दी थोड़ी राहत - फोटो : अमर उजाला
करीब आधे घंटे तक पूरा शहर धूल भरी आंधी के आगोश में रहा। आंधी की रफ्तार कम होने के कारण किसी नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि कुछ देर के लिए बिजली जरूर गुल हो गई।
  
देहात के कुछ इलाकों में आंधी के बाद कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शाम तक आसमान तक पर बादल छाए रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें