फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनाम वाहेगुरु के जाप से हुआ गुरुद्वारा मंजी साहिब का दुग्ध स्नान , श्रद्घा भाव से जुटे सेवादार

Thu, 28 Nov 2019 02:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
गुरुद्वारा मंजी साहिब का दुग्ध स्नान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीगुरु तेग बहादुर साहिब जी (हिन्द की चादर) के गिरफ्तारी स्थल गुरुद्वारा मंजी साहिब (गुरुद्वारा गुरु का ताल) का आज सुबह आठ बजे से मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी की अगुवाई में सतनाम श्री वाहेगुरु के जाप के मध्य दुग्ध स्नान करवाया गया। इस कार्य में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रातः सबसे पहले ऊपरी मंजिल से एक-एक करके नीचे दरबार हाल तक यह क्रम जारी रहा। छोटे छोटे बच्चों से लेकर 75 साल की महिलाओं तक सभी में अपने गुरुजी के शहादत स्थल की सेवा करने के लिए व्याकुलता थी। गुरु के अंतिम पड़ाव के उस स्थल की सेवा करके श्रद्घालु खुद को धन्य समझ रहे थे। 

गुरु तेगबहादु साहिब ने देश, धर्म एवं समाज की रक्षा के खातिर अपनी शहादत दी। श्रद्घालु नीचे भोरा साहिब (वह स्थल जहां गुरुजी नौ दिन नजर बंद रहे थे) की सेवा के कतार बद्ध होकर अपने बारी का इन्तजार कर रहे थे। बीच-बीच में गुरु तेग बहादुर हिन्द की चादर एवं करके कोई देख लो सेवा नू लगदा मेवा का सिमरन होता रहा। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

गुरुद्वारा मंजी साहिब का दुग्ध स्नान - फोटो : अमर उजाला
समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि एक दिसंबर शहीदी गुरुपर्व पर प्रातः 10 बजे से दो बजे तक मुफ्त मेडिकल कैंप दिव्य सेवा द्वारा लगाया जाएगा। शाम को सात बजे से रात्रि 10 बजे तक कीर्तन दरबार होगा। जिसमें समाज के भाई सरबजीत सिंह जी, भाई संदीप सिंह नुरपुरी के अतिरिक्त गुरु के ताल के हजूरी रागी एवं कथा वाचक, कथा एवं कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। संत बाबा प्रीतम सिंह ने आगरा वासियों से भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें