फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेन-2 स्ट्रेन से सूख रहा गला, नाक-मुंह से निकल रहा खून

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन शरीर से नमी को खत्म कर रहा है। मरीज का गला-जीभ तेजी से सूख रही है और नाक-मुंह से रक्तस्राव हो रहा है। हालत गंभीर होने पर इनको प्लेटलेट्स और रक्त चढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

डेंगू वार्ड के प्रभारी डॉ. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि डेंगू के चार सीरोटाइप डेन-1, डेन-2, डेन-3 और डेन-4 हैं, इसमें से डेन-2 सबसे ज्यादा खतरनाक है। यह मरीज की कोशिकाओं को प्रभावित करने के साथ शरीर में पानी की कमी तेजी से कम करता है। इससे गला, मुंह और जीभ सूखने लगती है। इलाज और फ्लूड में देरी से मरीज के रक्तस्राव हो रहा है। वार्ड में ऐसे 13 मरीजों में ये परेशानी मिली। इनकी नाक, मुंह से खून आ रहा है। यह सभी मरीज फिरोजाबाद के हैं। इनको फ्लूड देने के साथ रेंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) और रक्त चढ़ाया गया है। आरडीपी को मिनी जंबो पैक भी कहा जाता है। एक मरीज को तो छह आरडीपी और एक जंबो पैक लगाया गया है। इसकी हालत नाजुक है और इमरजेंसी के आईसीयू में भर्ती है।
बाल रोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन दिमाग पर भी असर डाल रहा है। इससे मरीज बदहवास होने लगता है। बड़बड़ाना, तेज बोलना, एकचित देखने जैसी परेशानी भी हो रही है। यह अर्द्ध मूर्छित भी हो जाते हैं। यह डेंगू की खतरनाक स्थित है। अभी तक दो-तीन मरीजों में ही ऐसी स्थिति मिली, यह मरीज फिरोजाबाद के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें