आगरा-इटावा रेल मार्ग पर शमसाबाद स्टेशन के पास युवक शराब की बोतल लेकर नशे में लेट गया था। उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। इसी बीच इटावा की तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने रेल पटरी पर युवक को लेटा देखा। लोको पायलट ने कई बार हॉर्न बजाए, लेकिन युवक नहीं हटा। इस पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। तब तक इंजन का हिस्सा युवक के ऊपर से गुजर गया।
लोको पायलट ने उतरकर देखा तो युवक युवक फंसा हुआ दिखा। ग्रामीण भी आ गए। लोको पायलट ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मुश्किल से युवक को बाहर निकाला। उसके पास शराब की बोतल भी पड़ी मिली। युवक को शमसाबाद के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा-इटावा रेल लाइन ग्राम सुढरई के पास से गुजरी है। बताया गया कि ग्राम सुढरई निवासी काली नशे में रेलवे ट्रैक पर लेटा था। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है।