फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नशे में धुत लोगों ने किसान को पीटा

Fri, 02 Feb 2024 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत लोगों ने किसान को पीटा
विज्ञापन

सेहा कला में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सेहा कला में नामजद लाेगों ने शराब के नशे में धुत होकर एक किसान को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायल हालत में पड़ा छोड़ कर भाग गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव सेहा कला निवासी कौशलेंद्र सिंह 31 जनवरी की शाम गांव स्थित खेत पर गया हुआ था। तभी वहां पर किशनी के गांव रैचंदा निवासी संदीप और दिलीप कुमार आए और गाली-गलौज करने लगे। दोनों शराब के नशे में धुत थे। जब उसने गालियां देने के लिए रोका तो आरोपी हमलावर हो गए। कौशलेंद्र को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी किसान को घायल हालत में पड़ा छोड़ कर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल कौशलेंद्र का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें