फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब के नशे में पत्नी और बेटी को पीटा

Sun, 31 May 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सुंसार में पति ने पीटी महिला और बेटी को लोडर से खाट पर लाया गया अस्पताल
विज्ञापन
बाह। शराब के नशे में महिला और उसकी बेटी को पीटे जाने का मामला सामने आया है। सुंसार गांव में शुक्रवार की रात शराब के नशे में मुकेश ने अपनी पत्नी गिरजा और बेटी अमिता के साथ मारपीट कर दी। मायके इटावा के रूरा गांव से शनिवार को आए गिरजा के पिता जवाहर घायलों को बाह थाने ले पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन




सुंसार की गिरजा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात पति मुकेश शराब के नशे में घर आया था। टोकने पर उसके साथ लात, घूसों और डंडे से मारपीट कर दी। चीख पुकार मचाने पर 7 साल की बेटी अमिता बचाने के लिए आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। गिरजा ने अपने मायके इटावा के रूरा गांव में फोन कॉल पर घटना की जानकारी दी। शनिवार को पहुंचे पिता जवाहर घायल बेटी और बच्चों को लेकर बाह थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।

वहीं, गांव के बीहड़ी रास्ते पर बारिश का पानी भर गया है। कीचड़ और जल भराव के चलते फिसलन की स्थिति पैदा हो गई है। जवाहर ने बताया कि घायल बेटी गिरजा को बाह ले जाने के लिए लोडर का सहारा लेना पड़ा। लोडर में चारपाई बिछाई और उस पर गिरजा और उसके बच्चों को लिटाया और करीब 5 किमी के कच्चे रास्ते पर सफर करना पड़ा। उन्होंने बताया कीचड़ भरे रास्ते पर लोडर भी मुश्किल से निकल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें