फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुंह पर मारे मुक्के, फिर गले पर पैर रखकर खड़ा हो गया...पत्नी को दी बेहद खौफनाक मौत, इसलिए हैवान बना पति

Tue, 02 Dec 2025 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बेरहम पति ने अपनी पत्नी की बेहद खौफनाक तरीके से हत्या की। पहले उसके मुंह पर मुक्के बरसाए। वो नाली में गिर गई, जिसके बाद पति ने उसके गले पर पैर रख लिया और तब तक नहीं हटा, जब तक उसकी सांस नहीं थम गई। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में आगरा कैंट स्थित अटल चाैक के पास सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रह रहे मजदूर ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पत्नी से शराब पीकर आने पर विवाद हुआ। पति ने पत्नी के मुंह पर कई मुक्के मारे। नाली में गिरने पर पत्नी के गले पर पैर रख खड़ा हो गया, इससे माैत हो गई। घटना के बाद भी वो खड़ा रहा। पुलिस ने पहुंचकर उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: टूट गईं पसलियां, फट गए फेफड़े...खौफनाक हादसे में MBBS छात्रों की मौत, लाशों पर जख्म देख खड़े हो गए रोंगटे


 
Trending Videos

एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि मध्य प्रदेश के जबलपुर का गुड्डू चाैधरी काफी समय से कैंट स्टेशन स्थित अटल चाैक के पास रह रहा था। वह मजदूरी करता है। उसके साथ पत्नी ललिता (30) और पांच साल का बेटा भी रह रहे थे। ललिता भी सामान बेचकर खर्च चलाती थी। उन्होंने खाली जगह में अपनी झोपड़ी लगा रखी थी। रात तकरीबन 9:30 बजे गुड्डू शराब पीकर आया था।

ये भी पढ़ें -  UP Accident: एटा में भयानक हादसा...ट्रक ने दो  बाइक को रौंदा, डॉक्टर सहित तीन की मौत; चौथे की हालत गंभीर


 
विज्ञापन

पत्नी ललिता से शराब पीकर आने पर विवाद और मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। कहा कि लोगों की भीड़ थी लेकिन गुड्डू के गुस्से के आगे किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर ही गुड्डू को हिरायत में लिया। वहीं मां और पिता में मारपीट होता देखकर बेटा भाग गया। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी के परिजन को भी जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें -  UP: शार्प शूटर गिरफ्तार...मथुरा पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली; 25 हजार का है इनामी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें