एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि मध्य प्रदेश के जबलपुर का गुड्डू चाैधरी काफी समय से कैंट स्टेशन स्थित अटल चाैक के पास रह रहा था। वह मजदूरी करता है। उसके साथ पत्नी ललिता (30) और पांच साल का बेटा भी रह रहे थे। ललिता भी सामान बेचकर खर्च चलाती थी। उन्होंने खाली जगह में अपनी झोपड़ी लगा रखी थी। रात तकरीबन 9:30 बजे गुड्डू शराब पीकर आया था।
ये भी पढ़ें - UP Accident: एटा में भयानक हादसा...ट्रक ने दो बाइक को रौंदा, डॉक्टर सहित तीन की मौत; चौथे की हालत गंभीर
पत्नी ललिता से शराब पीकर आने पर विवाद और मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। कहा कि लोगों की भीड़ थी लेकिन गुड्डू के गुस्से के आगे किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर ही गुड्डू को हिरायत में लिया। वहीं मां और पिता में मारपीट होता देखकर बेटा भाग गया। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी के परिजन को भी जानकारी दी गई है।
ये भी पढ़ें - UP: शार्प शूटर गिरफ्तार...मथुरा पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली; 25 हजार का है इनामी