फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फर्म से हो रहा था नशे की दवाओं का कारोबार, न दुकान का पता, न गोदाम का

Tue, 28 Jul 2020 11:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
drugs - फोटो : drugs
विज्ञापन

आगरा में दवा माफिया फर्जी फर्म बनाकर नशे का कारोबार कर रहे हैं। एक-दो साल में करोड़ों की दवाओं की बिलिंग करने के बाद इसे बंद कर दिया जाता है। पूर्व में भी तीन फर्म फर्जी पाई गईं थीं, इनके कार्यालय का पता भी फर्जी था।

विज्ञापन


पंजाब में पकड़ी गई नशे की 1.50 लाख दवाओं के पैकेट को आगरा के जय हनुमान फार्मा के नाम से बिलिंग हुई। इस कंपनी के मालिक लाखन सिंह निवासी पीपलमंडी का पता भी फर्जी मिला है। इस फर्म के खरीद-फरोख्त का भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। 


यह गोदाम भी तीन-चार महीने पहले ही बंद कर गया था। ऐसे ही यमुनापार में मारवा ट्रांसपोर्ट कंपनी पर जब्त की गई दवाएं और निबोहरा में पकड़े गए मीकासिन इंजेक्शन को भेजने वाली फर्म भी फर्जी पाई गई। इन इंजेक्शन को लेकर जा रहे चार लोगों को पकड़ा था। यह इंजेक्शन कर्मयोगी कमला नगर निवासी ड्रग माफिया के बताए गए थे। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- नशे की दवाओं की तस्करी: 'आगरा गैंग' के सरगना सहित दो गिरफ्तार, 11 राज्यों में फैला है नेटवर्क

विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि फर्म जय हनुमान फार्मा फर्जी प्रतीत हो रही है, इसकी जांच कराई जा रही है, स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी गई है। पूर्व में भी फर्म फर्जी मिली, जिनके लाइसेंस निरस्त करने के साथ मुकदमा भी दर्ज कराया गया। 

दोबारा आएगी पंजाब पुलिस, गोदामों से हटाया गया माल

आगरा गैंग के दो सदस्य पकड़ में आने के बाद दवा माफिया में हड़कंप है। पंजाब पुलिस की पूछताछ में नौ लोगों के नाम सामने आए हैं। इनकी पकड़ के लिए जल्द पुलिस आगरा में दबिश देगी। 

इसी के चलते फर्जी फर्म और दवा माफिया गोदाम खाली कर रहे हैं। दवा बाजार फव्वारा में सोमवार को कई गोदाम और स्टोर बंद रहे, जिन पर पूर्व में पंजाब पुलिस, नारकोटिक्स टीम ने छापा मारा था। इनकी जांच भी चल रही है।


संबंधित खबर-  नाइट क्लब और रेव पार्टी में सप्लाई की जा रहीं नशे की दवाएं, 11 राज्यों तक फैला काला कारोबार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें