फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नशेबाज ने कोतवाली में की ऐसी हरकत, शर्म से पानी-पानी हुईं महिला सिपाही; पुलिसकर्मी भी रह गए दंग

Wed, 29 Nov 2023 05:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा की कोतवाली नगर में नशेबाज की हरकत से पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। वहीं कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी तो अपनी नजरें ही न उठा सकीं। इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
कोतवाली में नशेबाज युवक की हरकत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली नगर में सोमवार की शाम को हंगामा करने वाले सुनील यादव निवासी शीतलपुर के खिलाफ अब एक मुकदमा पुलिस की ओर से भी दर्ज कराया गया है। आरोपी ने सारी हदें पार कर निर्वस्त्र होकर शर्मनाक हरकतें की थीं, इसकी वजह से महिला आरक्षियों को सिर झुकाकर बैठना पड़ा था। पुलिस का कार्यखास होने की वजह से खुली छूट दी गई थी, जो अब पुलिस के लिए ही भारी पड़ती जा रही है।

विज्ञापन


ये है मामला 
शहर में ही स्थित सुनहरी नगर पुलिस चौकी के बने सरकारी आवासों में रहने वाले सुनील के खिलाफ पहला मुकदमा दीपक निवासी भगीपुर ने दर्ज कराया है। जबकि दूसरा मुख्य आरक्षी दलजीत सिंह की ओर से लिखाया गया है। पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमा में कहा गया कि कोतवाली परिसर में ही गाली गलौज कर तोड़फोड़ की और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। 

ये भी पढ़ें -  इश्क में पागल चाची: दूल्हा बने भतीजे संग चुपके से किया ऐसा काम, शादी के मंडप में मची खलबली; दुल्हन के उड़े होश

विज्ञापन

पुलिस की मेहरबानी पड़ी भारी 
सूत्रों की मानें तो युवक काफी समय से पुलिस का कार्यखास है। इसी वजह से सुनहरी नगर पुलिस चौकी आवासों में रहता आ रहा है। शहर पुलिस पूरा संरक्षण देती आ रही थी और किसी भी अनैतिक कार्य में आगे कर दिया जाता था। यही वजह रही कि उसके हौंसले बुलंद थे और उसने अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझा। पुलिस कर्मियों को कोतवाली परिसर में खुलेआम गाली गलौज की गई और धन उगाही कर देने की बात भी कही गई। लेकिन पुलिस का कार्यखास होने की वजह से पूरे मामले पर पर्दा डाले जाने का प्रयास किया जाता रहा। 

ये भी पढ़ें -  Pre-Wedding Photoshoot Places: कपल को कराना है प्री-वेडिंग फोटोशूट, तो बेस्ट रहेंगी आगरा की ये रोमांटिक जगहें
 

जेल भेजा गया आरोपी 
आरोपी ने अपने सारे कपड़े उतारकर शर्मनाक हंगामा किया, इसकी वजह से महिला आरक्षियों को भी अपना सिर झुकाना पड़ गया। अब इस मामले में अधिकारी जांच कर कार्रवाई करने की सफाई दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई होते देख बिफरा था युवक
सुनील यादव शहर से ही सटे गांव शीतलपुर का रहने वाला है। पहले वह मैक्स पिकअप चलाकर डग्गेमारी करता था। लेकिन बाद में पुलिस के संपर्क में आया तो कार्यखास बन गया। जब पुलिस उसकी है तो किसी से क्यों डरे। इसी गलतफहमी में उसने नाश्ता की ठेल लगाने वाले को पीटा, जब पुलिस कार्रवाई हुई तो कोतवाली परिसर में ही बिफर गया और जमकर हंगामा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें