फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन उड़ाने वाले पर्यटकों को पूछताछ के बाद छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। महताब बाग के पास बने एडीए के ताज व्यू प्वाइंट से बुधवार रात हैदराबाद के तीन युवकों ने ड्रोन उड़ाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया था। पूछताछ में युवकों ने पुलिस को बताया कि उन्हें यहां ड्रोन न उड़ाने की जानकारी नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर ड्रोन उड़ाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर ताज सुरक्षा पुलिस ने हैदराबाद निवासी मोहम्मद शमसुद्दीन, शिवा और भीम को पकड़ा लिया। उन्हें थाना एत्माद्दौला लाकर पूछताछ की गई। युवकों ने बताया कि उन्हें ताज के पास ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित होने की जानकारी नहीं थी। युवकों ने अपनी गलती मानी। सीओ ताज सुरक्षा जगमोहन सिंह बुटोला ने बताया कि युवकों को बताया कि ताज के 500 मीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। इस पर युवकाें को ड्रोन के साथ जाने दिया गया।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें