फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटी प्रीमियर लीग की बोली में सबसे महंगे बिके केशव

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ऊषा जैन स्मृति टेबिल टेनिस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की बोली लगी। जूनियर बालक वर्ग में खेलने वाले टीटी खिलाड़ी केशव खंडेलवाल लीग में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें रॉयल स्मैशर्स ने 30 हजार रुपये में खरीदा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लीग में लगी बोली में दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी हृदयांशी झा रहीं। उन्हें बालिका सीनियर वर्ग के लिए टेबल टर्नर ने 24 हजार और तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हर्ष शाह को 20 हजार रुपये में खरीदा। महारानी रॉयल्स टीम ने उर्वी सिंह को 15 हजार रुपये में खरीदा। लीग में खेलने वाली छह टीमों से खेलने वाले 30 खिलाड़ियों की कुल बोली तीन लाख रुपये लगी।
लीग के अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि कमला नगर स्थित स्टैग पैंथर्स टेबल टेनिस एकेडमी में आठ अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक लीग चलेगी। हर रोज तीन वर्गों में मैच खेले जाएंगे। लीग में दो रिजर्व डे रखे गए हैं। नीलामी में कुल छह टीमों ने खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। चार घंटे तक चली नीलामी के निर्णायक मंडल में आनंद सारस्वत, लव भारत, आशीष पचौरी, पुष्कर दौनेरिया, नीरज गर्ग रहे। संचालन सौरभ पोद्दार ने किया। इस दौरान महारानी रॉयल टीम के स्वामी शुभम खंडेलवाल, टीटी एवेंजर्स के स्वामी अनुज अग्रवाल, रॉयल स्मैशर्स के स्वामी डॉ. श्वेता राठौर, डोमिनेटर्स टीटी के स्वामी गोपाल गुप्ता और टेबल टर्नर के स्वामी अंकित सोलंकी ने खिलाड़ियों की बोली लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीग में छह टीमों से खेलेंगे 30 खिलाड़ी
. महारानी रॉयल्स: शुभम खंडेलावल (कप्तान), अंकित मोहन, उमेर खान, वंशिका भारत, अनुभव अग्रवाल।
. रॉयल स्मैशर्स: हर्ष राजपूत (कप्तान), अभिषेक सारस्वत, पलाश बी सिंह, हृदयांशी झा, गौरव खंडेलवाल ।
. टीटी एवेंजर्स: विशाल सेहरा (कप्तान), हर्ष गुप्ता, साहिल गुप्ता, श्रेया गोयल, अनुज अग्रवाल ।
. टेबल टर्नर: हर्ष शाह (कप्तान), ईशान अग्रवाल, मिलिंद जैन, परी राठौर, एकांश सोलंकी।
. डोमिनेटर टीटी: प्रतीक नारायण (कप्तान), श्री सारस्वत, यश बंसल, हेमू शर्मा, शिवम अग्रवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें