पर्यटकों ने कहा- नहीं थी नियमों की जानकारी
उन्होंने बताया कि ताज के पास ड्रोन नहीं उड़ाने के बारे में जानकारी नहीं थी। वह आगरा आए थे। वह सीधे ताज व्यू प्वाइंट पर आ गए थे। ड्रोन से ताज की फोटो खींच रहे थे। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि तीन पर्यटक पकड़े गए है। उन्होंने ड्रोन उड़ाया था। पूछताछ में जानकारी नहीं होने की बात कही है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नहीं लग पाईं एंटी ड्रोन डिवाइस
ताज के पास ड्रोन उड़ाने का यह पहला मामला नहीं है। भारतीय से लेकर विदेशी पयर्टक तक ड्रोन उड़ा चुके हैं। अब सवाल उठता है कि महताब बाग में पर्यटक ड्रोन लेकर चले गए, लेकिन पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लग सकी।
जब ड्रोन उड़ाया गया तब अन्य कर्मचारी कहां पर थे? कई बार अधिकारी एंटी ड्रोन डिवाइस लगाने पर विचार कर चुके हैं। महताब बाग पर पीएसी तैनात रहती है। पुलिसकर्मी भी रहते हैं। कई बार पर्यटक होटलों से जानकारी नहीं होने की वजह से भी ड्रोन उड़ा देते हैं।