फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो महीने में 45 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित, RTO ने पेश की ये रिपोर्ट

Wed, 18 Jun 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आरटीओ ने मंडलायुक्त के सामने रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया गया कि दो महीने में 45 वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। संभागीय परिवहन विभाग ने ओवर लोड वाहनों के साथ गलत वाहन चलाने वालों और स्कूली बसों पर कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। डंपिंग यार्ड की जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Israel Iran Conflict: ईरान का इस्लामिक आर्मी बनाने का प्रस्ताव...ख्वाब या हकीकत, पूर्व सैन्य अधिकारियों का विश्लेषण


 

बैठक में सड़क सुरक्षा के कई बिंदुओं पर विचार किया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार ने बताया कि सीट बेल्ट, हेलमेट और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर पिछले दो माह में कार्रवाई करते हुए आगरा में 45, फिरोजाबाद में 20, मैनपुरी में 18 और मथुरा में 63 चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए।
 

अप्रैल-मई माह में मंडल भर में 1356 ओवरलोड वाहनों के चालान कर 4 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला गया। 44 स्कूली बसों पर भी कार्रवाई की गई। 134 प्राइवेट वाहन ऐसे पकड़े गए, जो स्कूली वाहन के रूप में संचालित किए जा रहे थे। मंडलायुक्त ने चारों जनपदों में डंपिंग यार्ड के लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इससे जब्त वाहनों को खड़ा करने की समस्या का समाधान होगा। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि यातायात जागरूकता अभियान सोसायटी और कॉलोनी तक ले जाना चाहिए। इससे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सकें।

ये भी पढ़ें -   UP: स्मार्ट सिटी आगरा है ये...पहली बारिश भी न झेल सकी, सड़कें धंसी और फंस गईं कारें, तस्वीरें कर देंगी हैरान


 

ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्घटना पर होगी नजर
मंडलायुक्त ने निर्देश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक सड़क दुर्घटना हो रही है। पुलिस विभाग सड़क दुर्घटना का डाटा परिवहन विभाग के साथ साझा करेगा, जिससे ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए जा सकें।

 
विज्ञापन

गुड सेमेरिटन योजना का दिया जाए लाभ
गुड सेमेरिटन योजना का अधिक से अधिक प्रचार करने का मंडलायुक्त ने निर्देश दिया है। गोल्डन ऑवर में घायलों की मदद करने वाले दो लोगों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा चुकी है। इस योजना के बैनर सरकारी अस्पतालों और पोस्टमार्टम हाउस के पास लगवाए जाएंगे। हिट एंड रन दुर्घटना का डाटा तैयार करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें