फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन के केशीघाट पर यमुना स्नान के दौरान डूबने लगा श्रद्धालु, गोताखोरों ने बचाई जान

Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

वृंदावन में यमुना घाट पर पुलिसकर्मी और गोताखारों की सक्रियता से एक युवक की जान बच गई। 35 वर्षीय युवक यमुना में नहाने के दौरान डूबने लगा था। तभी उस पर पुलिसकर्मी की नजर पड़ गई। पुलिसकर्मी ने गोताखोरों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला। 
विज्ञापन
गोताखोरों ने बचाई युवक की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में केशीघाट पर रविवार को यमुना स्नान के दौरान एक श्रद्धालु नदी में डूबने लगा। उसको पानी में डूबता देख पुलिसकर्मी ने शोर मचा दिया। इस पर वहां मौजूद गोताखोर नदी में कूद गए। उन्होंने श्रद्धालु को नदी से बाहर निकाला। 

विज्ञापन


पुलिसकर्मी और गोताखारों की सक्रियता से श्रद्धालु की जान बच गई। मध्य प्रदेश का रहने वाला 35 वर्षीय युवक ब्रज घूमने आया था। रविवार दोपहर को वह केशीघाट पर पहुंचा। यहां यमुना में स्नान कर रहा था। अचानक वह गहरे पानी में चला गया। 

युवक तैरना नहीं जानता था, जिसके कारण डूबने लगा था। यह देख वहां मौजूद गोताखोर नदी में कूद गए। उन्होंने युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला संयुक्त अस्पताल भेजा। चिकित्सक के अनुसार युवक पूरी तरह स्वस्थ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें