फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सम्मान के लिए सीएचसी अधीक्षक चयनित

विज्ञापन
डा संजीव वर्मा अधीक्षक सीएचसी टूंडला - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत राज्य स्तर पर एक विशिष्ट सम्मान समारोह के लिए प्रदेश भर से चयनित तीन चिकित्सकों में से एक सीएचसी टूंडला के अधीक्षक का चयन किया गया है। सोमवार दोपहर 12.30 बजे लखनऊ में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश सिंह सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

इस अभियान में महिलाओं को मिलने वाली सुविधाएं गर्भावस्था के दौरान किए गए इलाज तथा दी गई अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं केंद्र पर कराए जाने वाले प्रसव, सिजेरियन ऑपरेशन आदि को देखते हुए पूरे प्रदेश से तीन प्राइवेट तथा तीन राजकीय क्षेत्र के चिकित्सकों को सम्मानित किया जाना है। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला पर अधीक्षक के पद पर तैनात डॉ. संजीव वर्मा का चयन भी हुआ है। लगातार 4 बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला इन्हीं के निर्देशन में कायाकल्प अवार्ड भी जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें