उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में चोरों ने पार्सल कंटेनर चालक को निशाना बनाया। नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने के बाद पहले तो नकदी उड़ाई और फिर उसे नाले में पटक दिया। रकम कम लगी तो कंटेनर के टायर और रिम चोरी कर ले गए। पुलिस ने चालक को बेहोशी की हालत में एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है।