फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः स्मृति द्वार टूटकर डंपर पर गिरा, चालक की मौत

Sun, 16 Jun 2019 05:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
स्मृति द्वार टूटकर गिरने के बाद झतिग्रस्त हुआ डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटी रोड पर मिट्टी डालने का काम कर रहा एक डंपर सड़क पर बने स्वागत द्वार से टकरा गया। टक्कर के बाद द्वार टूटकर डंपर की केबिन पर गिर गया जिसमें मौजूद चालक की मौत हो गई। शव को निकलवाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में जीटी रोड के फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। कई डंपर इस कार्य में मिट्टी डालने का काम कर रहे हैं। रविवार की सुबह एक डंपर चालक जीटी रोड पर नगला जीसुख के पास किन्हावर मोड़ पर मिट्टी डाल कर दोबारा मिट्टी लेने के लिए साइट पर जा रहा था। 

लिफ्ट खराब होने के चलते डंपर में लगे ट्रॉला का प्रेशर कम नहीं हुआ, इससे वह ऊपर ही बना रहा। इसी बीच ट्रॉला सीमेंट के गेट में टकरा गया। टक्कर लगने से सीमेंट का गेट टूटकर डंफर के केबिन पर आ गिरा। केबिन में दबकर चालक 27 वर्षीय संजीव कुमार निवासी गनपतिपुर थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद की दब कर मौत हो गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने बमुश्किल शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी पुलिस ने मृतक परिजनों को दी। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें