फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, महिला की मौत, नौ घायल

Sun, 16 Jun 2019 04:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार सुबह सवा चार बजे के करीब मटसेना क्षेत्रांतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई वहीं चार मासूमों सहित दस लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

 
मुंडन संस्कार कराकर बिहार से दिल्ली लौट रहे परिवार की कार मटसेना क्षेत्र अंतर्गत अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे हाईवे सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिकों ने घायलों को कार से निकाला और यूपीडा एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। 

इमरजेंसी में तैनात डॉ. एसके कर्दम ने महिला अलकली देवी (36) को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद सरकारी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही दिल्ली और बिहार में रह रहे परिवार के अन्य सदस्य फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए। सोनू मिश्रा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं तो मदन मिश्रा अपनी ट्रांसपोर्ट चलाते हैं। 

घायलों में मूल रूप से पाटीटोला थाना जहांगीरपुर मधुबनी बिहार हाल निवासी अशोक नगर न्यू दिल्ली कुसुम कला (60) पत्नी स्व. रामचरन मिश्रा, शिवम कुमार मिश्रा (10) पुत्र मदन मिश्रा, रिद्दी (2) पुत्री मदन, तेजस्वी (2) पुत्र सोनू मिश्रा, सिम्मी उर्फ सीमा (35) पत्नी सोनू मिश्रा, प्रियांशी (3) पुत्री सोनू निवासी सेक्टर 51 होशियारपुर नयडा, मदन मिश्रा (38) पुत्र रामसरन मिश्रा, सोनू मिश्रा (35) पुत्र दयानंद मिश्रा हैं। सभी घायलों को फिरोजाबा से आगरा रेफर कर दिया गया। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें