फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएशन कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 19 May 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आगरा यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 मई से शुरू कर दी है। प्रवेश के लिए वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया। आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ जून है। पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए 28 मई से आवेदन किया जा सकेगा।
 
आवासीय संस्थानों के ग्रेजुएशन कोर्स में बीबीए, बीबीए (एमएम), बीएससी वोकेशनल, बीकॉम वोकेशनल, बीए वोकेशनल, बीएफए, बीएससी होमसाइंस, बीई, बीफार्मा, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम सीपीएल, डिप्लोमा कोर्स डीपीएल और यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों के बीएएलएलबी और बीएससी कृषि के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 
विज्ञापन

15 जून तक जमा करने होंगे डाक्युमेंट्स

यूनिवर्सिटी स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया कराई जाएगी। आवेदन के बाद आवेदकों को 15 जून तक यूनिवर्सिटी में हार्ड कापी सारे प्रमाणपत्रों के साथ जमा करनी होगी। पोस्ट ग्रेएजुएशन में प्रवेश के लिए 28 मई से आवेदन किए जा सकेंगे। अंतिम तिथि 20 जून है। 25 जून तक हार्ड कापी जमा करनी होगी। सारी प्रक्रिया ग्रेएजुशन के आवेदकों की तरह ही करनी होगी। 

आवासीय संस्थानों के एम.फिल, एमएससी, एम. स्टेटिक्स, एमएससी होमसाइंस, एमएसडब्ल्यू, एमए, एमएमसी, एमएफए, एम.लिब आईएससी, बीलिब आईएससी, बीपीएड, जीएसटी, एडवांस डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एमकॉम, एमएचआरएम, एमबीए (पार्ट टाइम), एमबीए (फुल टाइम), एमसीए और संबद्ध कॉलेज के एमएससी, एलएलबी, एलएलएम, बीपीएड, एमएड के लिए आवेदन फॉर्म यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के जरिए भरना होगा। यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा कराएगा। संबद्ध कॉलेजों कोसीटें आवंटित की जाएंगी। 

बाद में घोषित होगी प्रवेश परीक्षा तिथि

यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि संबंधित कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई जाएगी। इसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

यूनिवर्सिटी से संबद्ध किसी भी कॉलेज के किसी भी कोर्स में प्रवेश लेने वाले प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को वेब रजिस्ट्र्रेशन कराना होगा। इस संबंध में जानकारी जल्द यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।  
विज्ञापन

ऐसे करें आवदेन

यूनिवर्सिटी के प्रवेश परीक्षा के समन्वयक डॉ. संजीव कुमार के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदकों को पहले यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 

इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने पर फीस भरने का विकल्प आएगा। फीस जमा होते ही पीडीएफ फार्मेट में दो कापी प्राप्त होगी। आवेदक को एक कापी अपने पास रखना होगी और दूसरी यूनिवर्सिटी में सारे प्रमाणपत्रों के साथ जमा करनी होगी। 

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपए और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को 700 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। इसमें वेब रजिस्ट्रेशन की फीस भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें