डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य परीक्षा का फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। 03 अप्रैल तक स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी, बीएससी व बीकॉम वोकेशनल द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के संस्थागत परीक्षार्थी फॉर्म भर सकते हैं।
वहीं परास्नातक स्तर पर एमए, एमकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी, एमएससी के प्रथम व द्वितीय वर्ष के संस्थागत परीक्षार्थियों के साथ इन पाठ्यक्रमों के भूतपूर्व छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर खुद या संबंधित कॉलेज के माध्यम से छात्र-छात्राएं फॉर्म भर सकते हैं। पहले 31 मार्च आखिरी तारीख थी।
विश्वविद्यालय के 25 कर्मचारियों की प्रोन्नति
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तृतीय श्रेणी के 25 कर्मचारियों की पदोन्नति कर दी गई है। कुलसचिव संजीव कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। पांच कर्मचारी अधीक्षक, 16 कर्मचारी प्रधान सहायक और चार कर्मचारी वरिष्ठ सहायक पद पर प्रोन्नत हुए हैं। सुनील कुमार वार्ष्णेय और रनवीर सिंह के खिलाफ एसआईटी की जांच चल रही है, इनके संबंध में विधिक सलाह ली गई है। दोनों का प्रधान सहायक पद पर प्रोन्नति होनी है।
वहीं कनिष्ठ सहायक साकेत प्रसाद के खिलाफ भी एसआईटी जांच चल रही है, इनके बारे में भी विधिक सलाह ली है, वरिष्ठ सहायक के पद पर प्रोन्नति होनी है। कनिष्ठ सहायक सार्थक गौतम चार वर्ष से बिना सूचना के अनुपस्थित हैं, इसलिए उनकी प्रोन्नति पर विचार नहीं किया गया है। ब्यूरो