उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनरी यूनिवर्सिटी के छात्र शनिवार को सड़क पर आ गए। यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
बता दें उत्तर प्रदेश की एकमात्र वेटरनरी यूनिवर्सिटी मथुरा में स्थापित है, यहां स्नातक छात्रों को इंटर्नशिप के रूप में सिर्फ 4 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। छात्रों का कहना है देश की अन्य वेटरनरी यूनिवर्सिटी में यह राशि इससे कई गुना ज्यादा है। यहां तक कि उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस छात्रों को 22 हजार तक भुगतान किया जा रहा है।
मथुरा स्थित वेटरनरी यूनिवर्सिटी में पिछले 15 साल से इंटर्नशिप राशि नहीं बढ़ाई गई है। इसमें राज्य सरकार 1000 रुपये और केंद्र 3000 रुपये प्रदान करती है। इस मांग को उचित मानते हुए यहां के कुलपति राज्य सरकार से इसे बढ़ाने की सिफारिश कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते धरना प्रदर्शन का फैसला किया गया है।