डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सत्र का पहला परिणाम (बीसीए परीक्षा) घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय अधिकारियों की मानें तो सोमवार तक बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को सत्र 2022-25 का बीसीए छठवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय की नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 21 मई तक आयोजित की गई थीं। इसके बाद आवासीय संस्थानों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा भी 6 से 20 मई तक कराई गईं।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि शनिवार को इस सत्र का पहला परिणाम (बीसीए परीक्षा) घोषित कर दिया। सोमवार तक बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्नातक (यूजी) कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जुलाई के प्रथम सप्ताह से महाविद्यालयों और आवासीय संस्थानों में नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षा की कल तक मोहलत
सत्र नियमित करने की प्रक्रिया में विवि प्रशासन प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए दो बार अंतिम तिथि बढ़ा चुका है। पूर्व में 10 और फिर 20 मई प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने की अंतिम तिथि घोषित की गई थी। अंतिम तिथि के बाद करीब 20 प्रतिशत महाविद्यालयों की प्रयोगात्मक परीक्षा शेष हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इन महाविद्यालयों को सोमवार तक की मोहलत दी गई है। विलंब करने वाले महाविद्यालयों का परिणाम रोक शेष का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।