फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गर्मी में बेचा जा रहा दूषित पानी...आरओ प्लांट पर छापा, एफएसडीए की टीम ने सीज किए पाउच

Sun, 25 May 2025 01:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एफएसडीए की टीम ने सिकंदरा लखनपुर स्थित दिनेश कुमार के प्लांट से 400 लीटर के पानी के पाउच सीज किए। खंदौली के पास राहुल गुप्ता पिपरैया बेवरेज में 110 कैरेट ब्रज जल ब्रांड के 1320 लीटर पानी के पाउच सीज किए हैं।
विज्ञापन
जांच करती एफएसडीए टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गर्मी में पानी की मांग बढ़ते देख दूषित पानी भरकर पाउच बेचने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विशेष जांच अभियान चला रहा है। शनिवार को टीम ने तीन आरओ प्लांट पर छापा मारकर 53,400 रुपये कीमत के 2,700 लीटर पानी के पाउच सीज किए। टीम ने जूस, पनीर, तेल समेत विभिन्न खाद्य सामग्री के 26 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सिकंदरा लखनपुर स्थित दिनेश कुमार के प्लांट से 400 लीटर के पानी के पाउच सीज किए। खंदौली के पास राहुल गुप्ता पिपरैया बेवरेज में 110 कैरेट ब्रज जल ब्रांड के 1320 लीटर पानी के पाउच सीज किए हैं। लखनपुर में ही सोहन लाल के जेकेडी वाटर प्लांट से 980 लीटर के पाउच जब्त किए हैं। 

इसके अलावा वी-मार्ट शमसाबाद से जूस और पैक्ड वाटर के 6, सत्या ई-कॉम सर्विसेज नुनिहाई से कार्बोनेटेड वाटर के 3, ब्लिंक कॉमर्स फतेहाबाद से जूस, कार्बोनेटेड वाटर और धनिया के 6, बैसी ब्रिज रेस्तरां सिकंदरा से दाल, पनीर, सोयाबीन रिफाइंड ऑयल और मिक्स मसाले के नमूने लिए। रिलांयस रिटेल प्राइवेट लिमिटेड मधुनगर, ठाकुर रमण बिहारी ट्रेडर्स से जूस का नमूना लिया है।
विज्ञापन


दूध-घी के सबसे ज्यादा नमूने फेल
 दूध और इससे निर्मित सामग्री के नमूने सबसे ज्यादा फेल मिल रहे हैं। इस साल एफएसडीए की जांच में 169 में से 126 नमूने फेल मिले। छह नमूनों में नकली दूध मिला, अन्य में पानी की मिलावट की गई थी। खोआ के 49 में से 41 नमूने फेल मिले। इनमें स्टार्च और रिफाइंड की मिलावट पकड़ी गई। घी के 29 नमूनों की जांच में 12 फेल मिले, 8 में नकली की पुष्टि हुई। इनमें रिफाइंड, पाम आयल और एसेंस पाया गया। पनीर के 45 में से 40 नमूने फेल पाए गए। इनमें 20 को सिंथेटिक पाया गया।
विज्ञापन


यहां करें मिलावट और नकली सामग्री की शिकायत: 18001805533
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें